Posts

Showing posts with the label kanpur news

Amazon

Amazon
Shop Now ON Amazon

विकास दुबे एन्काउंटर में ढेर, जिसका अंदेशा था वही हुआ

Image
एन्काउंटर में मारा गया हिस्ट्रीसीटर विकास दुबे और दूसरी तस्वीर में विकास की मां। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे आखिरकार एन्काउंटर में मारा गया। मध्यप्रदेश में उसे पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में गाड़ी पलटी, विकास ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, बस फिर क्या था हो गया एन्काउंटर..। विकास दुबे के एन्काउंटर की ये कहानी बड़ी ही सिंपल है। लेकिन इसमें कई लूपहोल भी हैं। जो विकास दुबे के एन्काउंटर को लेकर कई सवाल भी खड़े करते हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि वो लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारे सवालों का जवाब देगी। अरे भई, जवाब कानपुर में ही दे लो। कोसों दूर जाने की क्या जरूरत है। कानपुर में भी सारे मीडिया वाले इकट्ठा हो जाएंगे। आप बस इशारा तो करो। और फिर जो पुलिसवाले इस एन्काउंटर में शामिल हैं, या घायल हुए हैं, वो सब कानपुर में ही तो हैं। जो पूछना या बताना है, यहीं कर लो। खैर, पुलिस जो चाहे करे। बस सवालों के सही और जिज्ञासा को शां​त करने वाले जवाब दे दे। वैस...

अपराधी बेटा, पर सजा भुगत रही मां

Image
बदमाश विकास और उसकी मां सरला कानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। और एन्काउंटर की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई। खैर ये जो हुआ बुरा हुआ। परंतु हमारे देश में राजनीति और अपराध के गठजोड़ की बात किसी से छिपी नहीं है। देश के कई नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं, ये सब जानते हैं, फिर भी उन्हें वोट तो देते ही हैं। पर ये छोड़िए, गौर करने वाली बात तो दूसरी है। वो ये कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सरकार ने बदमाश विकास का घर ही तोड़ दिया। जेसीबी ऐसी चली कि पूरा घर तहस-नहस हो गया। इंटरनेट पर आप इस टूटते घर का वीडियो भी देख सकते हैं। मुझे इस घर में रहने वाले किसी शख्स से रब्ता नहीं है। लेकिन घर तोड़े जाने के दृश्य के साथ विकास की मां की तस्वीर भी देखी। घर टूटने के बाद उन्होंने कई सारी बातें कहीं। इनमें से खास वो बात है जिसमें वह सवाल उठा रही हैं। सवाल ये कि विकास इतना ही बुरा था तो फिर राजनीतिक पार्टियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों​ किया? अब माता जी का सवाल इसलिए वाजिब जान पड़ता है क्योंकि जानकारी तो यही निकलकर सामने...