Amazon

Amazon
Shop Now ON Amazon

विकास दुबे एन्काउंटर में ढेर, जिसका अंदेशा था वही हुआ

एन्काउंटर में मारा गया हिस्ट्रीसीटर विकास दुबे और दूसरी तस्वीर में विकास की मां।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला विकास दुबे आखिरकार एन्काउंटर में मारा गया। मध्यप्रदेश में उसे पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार किया था। इसके बाद यूपी एसटीएफ उसे उज्जैन से कानपुर ले जा रही थी। रास्ते में गाड़ी पलटी, विकास ने एक पुलिसवाले की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, बस फिर क्या था हो गया एन्काउंटर..।

विकास दुबे के एन्काउंटर की ये कहानी बड़ी ही सिंपल है। लेकिन इसमें कई लूपहोल भी हैं। जो विकास दुबे के एन्काउंटर को लेकर कई सवाल भी खड़े करते हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि वो लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सारे सवालों का जवाब देगी।

अरे भई, जवाब कानपुर में ही दे लो। कोसों दूर जाने की क्या जरूरत है। कानपुर में भी सारे मीडिया वाले इकट्ठा हो जाएंगे। आप बस इशारा तो करो। और फिर जो पुलिसवाले इस एन्काउंटर में शामिल हैं, या घायल हुए हैं, वो सब कानपुर में ही तो हैं। जो पूछना या बताना है, यहीं कर लो।

खैर, पुलिस जो चाहे करे। बस सवालों के सही और जिज्ञासा को शां​त करने वाले जवाब दे दे। वैसे एक बात गौर करने वाली है कि जब एसटीएफ उज्जैन से विकास दुबे को लेकर चली तब सब ठीक था। उज्जैन से झांसी तक सफर बड़े आराम से गुजरा। परंतु झांसी क्रास करते ही पुलिस की गाड़ी भी पलट गई और विकास दुबे का एन्काउंटर भी हो गया। यानि कि पूरी घटना उत्तर प्रदेश की सीमा में हुई, मध्यप्रदेश की सीमा में नहीं। खास बात तो यह है कि कानपुर पहुंचने से कुछ ही किलोमीटर पहले यह सारा घटनाक्रम हुआ।

वैसे पुलिस सारे सवालों के जवाब तो देगी ही। लेकिन अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उज्जैन से लौटते वक्त कानपुर जिले से दो किलोमीटर दूर एसटीएफ की गाड़ी पलटी। इसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मियों के हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने विकास को मुठभेड़ में मार गिराया। सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलटी थी, जो गाड़ी पलटी उसी में विकास दुबे बैठा था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीने और कमर में गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया। कानपुर रेंज के आईजी ने विकास के मारे जाने की पुष्टि की। विकास दुबे को गुरुवार को ही उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।

यूपी एसटीएफ की टीम जिस कार में विकास दुबे को यूपी ला रही थी उसका एक वीडियो भी सामने आया। उस गाड़ी को आखिरी बार रात करीब तीन या साढ़े तीन बजे के आसपास एक टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखा गया था। इस पूरा घटनाक्रम को जानने के बाद भन्नाए दिमाग में बस यही विचार आता है कि जिसका अंदेशा था वही हुआ।

-योगेश साहू



Comments

Popular posts from this blog

गोपेश खर्राटा

छोटी चोरी, बड़ा नुकसान