Amazon

Amazon
Shop Now ON Amazon

आइडिया पैनल अक्टूबर से बंद कर देगी गूगल, ब्लॉगर को ब्लॉग के बीटा वर्जन में ये फीचर नहीं दिखेगा

Google Ideas Panel
आइडियाज पैनल

ब्लॉग लिखने वाले ब्लॉगर्स के लिए यह एक बुरी खबर है। दरअसल, गूगल अपने आइडिया पैनल या यूं कहें कि आइडियाज पैनल टूल को वापस लेने जा रहा है। यह टूल अक्टूबर से ब्लॉगर्स को दिखाई नहीं देगा। आइडिया पैनल क्या है? आइडिया पैनल ब्लॉग में कहां दिखाई देता है? आइडिया पैनल किस काम आता है? आइडिया पैनल को कैसे इस्तेमाल करें? ब्लॉग में आइडिया पैनल नहीं दिखाई देने का क्या मतलब है? अगर आप भी ऐसे तमाम सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो इस पोस्ट को आखिर तक पढ़िए, आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। वो भी आसान भाषा में।

आइए सबसे पहले जानते हैं कि आइडिया पैनल क्या है? 

आइडिया पैनल असल में गूगल का बनाया हुआ एक टूल है। यह ब्लॉग लिखने वाले ब्लॉगर्स की मदद के लिए बनाया गया था। गूगल के ब्लॉगर प्लेटफॉर्म के लिए यह नया टूल लॉन्च किया गया था।

अब सवाल यह है कि ब्लॉग में आइडिया पैनल टूल ब्लॉगर को कहां दिखाई देता है? 

इसका सीधा जवाब यह है कि आइडिया पैनल टूल बीटा वर्जन वाले ब्लॉग में दिखाई देता है। यह ब्लॉगर को उसकी पोस्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करने के बाद दायीं तरफ यानी राइट साइड में दिखाई पड़ता है।

आइडिया पैनल टूल का काम क्या है?

आइडिया पैनल ब्लॉगिंग करने वाले ब्लॉगर को ब्लॉग लिखने के लिए नए-नए आइडिया रिकमंडेशन उपलब्ध कराता है। इसमें ब्लॉगर इंटरनेट यूजर्स द्वारा सर्च किए जा रहे सवालों या सामग्री को देख पाता है, ताकि उसके अनुसार संबंधित विषय पर अपना ब्लॉग पोस्ट लिख सके।

आइडिया पैनल पर क्लिक करने पर यह एक्सपैंड हो जाता है और इंटरनेट यूजर्स द्वारा खोजे जा रहे तरह-तरह के अन्य सवाल दिखाई देने लगते हैं। ब्लॉगर इनमें से जो मन चाहे उसे चुनकर उस पर अपनी ब्लॉग पोस्ट लिख सकता है। आइडिया पैनल में दिखाए गए सवाल सर्च इंजन पर चल रहे ट्रेंड अनुसार होते हैं। 

इसमें कई तरह की कैटेगरी होती हैं, जो स्क्रॉल करने पर सामने आती जाती हैं। इससे ब्लॉगर को ब्लॉग लिखने के लिए अधिक से अधिक विषय चुनने में मदद मिलती है। ब्लॉगर सभी आइडिया को मिलाकर एक विस्तृत पोस्ट या फिर सहूलियत और विषय के मुताबिक अलग-अलग पोस्ट तैयार कर सकता है।

आइडिया पैनल के बारे में कुछ जरूरी बातें क्या हैं?

सबसे जरूरी जानने वाली बात यह है कि आइडिया पैनल हर ब्लॉग में अपने आप नहीं दिखाई देता है। यह बीटा वर्जन वाले ब्लॉग में ही दिखता है। खासतौर पर ऑर्गेनिक इंटरनेट ट्रैफिक वाले ब्लॉगर को यह दिखता है, जो बीटा संस्करण इस्तेमाल कर रहे हों। यह पैनल काफी रोचक सवालों को प्रदर्शित करता है। 

इसमें कुछ तो ऐसे होते हैं जिनके बारे में हो सकता है आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा। ब्लॉगर यदि आइडिया पैनल का उपयोग कर रहा है तब तो यह ब्लॉग में दिखाई देता रहता है। परंतु उपयोग नहीं करने पर यह खुद ब खुद ही गायब हो जाता है। इसलिए इसे चलाए रखने के लिए ब्लॉगर का इसमें दिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करना जरूरी होता है।

- योगेश साहू

Comments

Popular posts from this blog

गोपेश खर्राटा

छोटी चोरी, बड़ा नुकसान