अपराधी बेटा, पर सजा भुगत रही मां
बदमाश विकास और उसकी मां सरला कानपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। और एन्काउंटर की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई। खैर ये जो हुआ बुरा हुआ। परंतु हमारे देश में राजनीति और अपराध के गठजोड़ की बात किसी से छिपी नहीं है। देश के कई नेताओं पर मुकदमे दर्ज हैं, ये सब जानते हैं, फिर भी उन्हें वोट तो देते ही हैं। पर ये छोड़िए, गौर करने वाली बात तो दूसरी है। वो ये कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद सरकार ने बदमाश विकास का घर ही तोड़ दिया। जेसीबी ऐसी चली कि पूरा घर तहस-नहस हो गया। इंटरनेट पर आप इस टूटते घर का वीडियो भी देख सकते हैं। मुझे इस घर में रहने वाले किसी शख्स से रब्ता नहीं है। लेकिन घर तोड़े जाने के दृश्य के साथ विकास की मां की तस्वीर भी देखी। घर टूटने के बाद उन्होंने कई सारी बातें कहीं। इनमें से खास वो बात है जिसमें वह सवाल उठा रही हैं। सवाल ये कि विकास इतना ही बुरा था तो फिर राजनीतिक पार्टियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? अब माता जी का सवाल इसलिए वाजिब जान पड़ता है क्योंकि जानकारी तो यही निकलकर सामने...